सदभावना इनोवेटिव पब्लिक स्कूल रघुनाथपुर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विविध संस्कृति और परंपराओं की दिखी अनूठी छाप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-

सदभावना इनोवेटिव पब्लिक स्कूल रघुनाथपुर में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में भारत के संस्कृति और परंपराओं की दिखी अनूठी छाप। बाल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा व नृत्यों से लंबे समय तक दर्शकों को बांधे रखा व खूब तारीफे व तालियां बटोरी ।

कार्यक्रम का प्रारंभ विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज व सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई । कार्यक्रम के आकर्षण का मुख्य केंद्र लघु संगीतमयी नाटिका”सोशल मीडिया ने छीना बच्चों का बचपन” व सोशल मीडिया के बहुतायत उपयोग के दुष्प्रभावों को बाल कलाकारों के द्वारा अभिनय के माध्यम से प्रस्तुति दी गई ।

महाभारत कथा पर आधारित लघु नाटिका,पंजाबी नृत्य,तमिल व हिंदी गीतों पर आधारित नृत्यों ने दर्शक दीर्घा को तालियां बजाने पर विवश कर दिया । नन्हे बाल कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई ।

विधायक सीतापुर रामकुमार टोप्पो द्वारा बच्चों की प्रतिभावों की तारीफ करते हुवे कहा गया कि वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में भारत की संस्कृति एवं परंपराओं को एक ही मंच पर प्रस्तुत करना अपने आप में एक अनूठा प्रयास था ।

रामकुमार टोप्पो विधायक सीतापुर द्वारा अपने उद्बोधन में भारत की संस्कृति और परंपराओं की तारीफ करते हुवे कहा गया कि भारत की संस्कृति और परंपरा विविधताओं से परिपूर्ण है । जिसे एक मंच में लाने अनूठा प्रयास बाल कलाकारों द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया गया ।

बच्चों को बचपन से ही एक दूसरे की मदद करने की शिक्षा व संस्कार दिया जाना चाहिए । विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र है जहां से बच्चों के भविष्य का निर्धारण होता है । विधायक सीतापुर रामकुमार टोप्पो द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त टीम को दो हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की गई ।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र सिंह,अरविंद गुप्ता,दिलीप प्रजापति, गलेंद्र यादव व अभिभावकगण उपस्थित रहे ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!