अलविदा……आशा ताई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार:-

हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनियां को कहा अलविदा……

संगीत जगत की मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन की खबर से सम्पूर्ण कला जगत मानो थम सा गया है । आशा भोसले आज हमारे बीच नहीं रही लेकिन करोड़ों संगीत प्रेमियों की दिलों में आशा भोसले के गाये हुवे गीत धड़कन बनकर धड़कते रहेंगे ।

आशा भोसले को हुआ था चेस्ट इंफेक्शन

शनिवार की शाम आशा भोसले का स्वास्थ्य अचानक ही खराब हो जाने से उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दादी को चेस्ट इंफेक्शन होने संबंधित पोस्ट की गई थी । पोती ने दादी आशा भोसले का इलाज ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में होने की जानकारी पोस्ट की गई थी

कल होगा अंतिम संस्कार:-

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने अपनी माँ के दुःखद निधन की जानकारी देते हुवे मीडिया से बातचीत के दरमियान बताया गया कि कल दोपहर लोअर पटेल के कासा ग्रांडे में लोग उनके अंतिम दर्शन को आ सकते है । वहीं शाम 04 बजे शिवाजी पार्क में उन्हें अंतिम विदाई दी जायेगी ।

मल्टी ऑर्गन फैलियर के कारण हुआ निधन:-

ब्रीच कैंडी अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर प्रतीत समदानी ने आशा भोसले के मौत की पुष्टि करते हुवे बताया गया था कि आशा भोसले का निधन मल्टी ऑर्गन फैलियर के कारण हुआ है ।

गानाफ़िल्म
दम मारो दमहरे रामा हरे कृष्णा
पिया तू अब तो आ जाकारवाँ
ओ मेरे सोना रे सोना रे सोनातीसरी मंजिल
इन आँखों की मस्ती के उमरावजान
कह दूँ तुम्हें या चुप रहूँदीवार
मुझको हुई न खबर चोरी चोरी चुप चुप करदिल तो पागल है
मुझे नौ लखा मंगा दे रेशराबी
आओ न मेरे जीवन साथी
सजना है मुझे सजना के लिए
ढल गया दिन हो गई शाम
सौदागर
हमजोली

आशा भोसले ने अपने सात दशक के कैरियर में 14 से अधिक भाषाओं में हजारों गीत गाये है । इनमें मुख्य रूप से हिंदी के अतिरिक्त मराठी,बंगाली,गुजराती,पंजाबी,भोजपुरी,तमिल,तेलगु,मलयालम,उर्दू, आसामी,नेपाली,अंग्रेजी,रूसी,मलय और जैच भाषाओं में अपने मखमली आवाज में मधुर गीत गाये है ।

प्रमुख पुरस्कार
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (2000)
भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए
पद्म विभूषण(2008)भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान
महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार (2021)
फिल्मफेयर लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड (2001)

महज 10 साल की उम्र से ही अपने प्रतिभा का जौहर मनाया

मशहूर पार्श्व गायिका ने बचपन से ही संगीत में अपने आपको निखारना और अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाना शुरू कर दिया था । स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने महज 10 साल की उम्र में गाना प्रारंभ कर दिया था ।

90 की उम्र में 3 घंटे का कॉन्सर्ट कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति

मशहूर गायिका आशा भोसले ने 90 की उम्र में 3 घंटे का कॉन्सर्ट कार्यक्रम में नॉन स्टॉप एक से बढ़कर एक उनके गाये हुवे नग्मों की प्रस्तुति दी गई । उनकी मदहोश कर देने वाली कर्ण प्रिय आवाज के आज भी करोड़ों संगीतप्रेमी दीवाने है । उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि उम्र बस महज एक नंबर है कुछ कर गुजरने का जज्बा होना चाहिए….

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज टीम की ओर से आशा ताई को भावपूर्व अंतिम विदाई,आपकी मखमली संगीतमयी आवाज सदैव दिलों में जीवंत रहेगी……

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!