प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर रोजगार सहायक से राशि वसूल करने जनपद पंचायत उदयपुर सीईओ ने जारी किया आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-

 कलेक्टर सरगुजा के समक्ष जनपद पंचायत उदयपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत  मुड़गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही सम्बन्धी आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचायत मुड़गांव में हितग्राही को स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास हेतु मनरेगा अंतर्गत 90 मानव दिवस की मजदूरी राशि का भुगतान निर्धारित समय में नहीं किया गया। संबंधित ग्राम रोजगार सहायक द्वारा कार्य पूर्ण होने के बावजूद मानव दिवस की प्रविष्टि समय पर ऑनलाइन नहीं की गई, जिसके कारण हितग्राही को देय राशि प्राप्त नहीं हो सकी।
इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत उदयपुर द्वारा संबंधित ग्राम रोजगार सहायक श्री धनेश्वर प्रसाद यादव को पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, परंतु निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ। फलस्वरूप, जनपद पंचायत उदयपुर द्वारा आदेश जारी करते हुए संबंधित ग्राम रोजगार सहायक के मानदेय से 21,871 रुपए की राशि वसूल किए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त राशि आगामी 05 माह तक उनके मानदेय से कटौती कर हितग्राही को भुगतान की जाएगी। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!