जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक 13 अप्रैल को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक आगामी 13 अप्रैल 2026 को अपराह्न 12:00 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत संचालित विभिन्न विभागीय कार्यों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

समाचार :-02

जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक 18 अप्रैल को

 कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक आगामी 18 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

बैठक में न्यास के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने शासी परिषद के सभी सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!