बस के डिक्की में की जा रही थी नशीले कफ सिरप की अवैध तस्करी मामला तपकरा थाना क्षेत्र का…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नशे के सौदागरों पर गिरी तपकरा पुलिस के कार्यवाही की गाज

झोले में 480 नग कफ सिरप की अवैध तस्करी

बस के डिक्की में झोले में रखा गया था अवैध नशीले कफ सिरप का जखीरा

बस की डिक्की में छिपे झोलों से 480 नग (48 लीटर) ऑनरेक्स नशीली कफ सिरप बरामद किया गया

जिसकी कीमत ₹96,720 आंकी गई। ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/तपकरा:-

छत्तीसगढ़ में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती जारी है। जशपुर से रायगढ़ जा रही एक यात्री बस को तपकरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चेक किया, जहां प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप की भारी मात्रा बरामद हुई।

तपकरा पुलिस को मुखबिरी से सूचना मिली कि अवैध रूप से नशीले कफ सिरप की सप्पलाई बस में कई जा रही है । जिस पर तपकरा पुलिस द्वारा बेरिकेट लगाकर वाहनों की सघन जाआंच की जा रही थी । 10 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:45 बजे मेन रोड पर नाकाबंदी के दौरान वासुदेव यात्री बस (क्रमांक CG-13-Q-1800) की तलाशी ली गई। बस की डिक्की में छिपे झोलों से 480 नग (48 लीटर) ऑनरेक्स नशीली कफ सिरप बरामद किया गया, जिसकी कीमत ₹96,720 आंकी गई। ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों के नामभोला राम (46 वर्ष), ग्राम कंडोरा, थाना कुनकुरी, जशपुर – ड्राइवरबसंत पटेल (33 वर्ष), ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा, रायगढ़ – कंडक्टर सतीश कुमार चौहान (45 वर्ष), ग्राम नैला जूना तलाब, थाना जांजगीर, जांजगीर-चांपा – खलासीपूछताछ में आरोपियों ने कफ सिरप गया (बिहार) से लाने की बात कबूल की।

NDPS एक्ट धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज कर अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। तस्करी में इस्तेमाल बस भी जब्त कर ली गई।पुलिस का संकल्प तपकरा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान किया है। यह कार्रवाई युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!