शहीद दिवस पर इप्टा अंबिकापुर ने किया शहीदों को स्मरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


40 वें वर्ष लगातार 23 मार्च को ‘शहीद ए आजम भगत सिंह’ को किया गया याद

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

शहीद भगत सिंह,सुखदेव व राजगुरू के पुण्यतिथि पर इप्टा अम्बिकापुर के द्वारा विविध आयोजन किया गया । प्रभात फेरी प्रातः 7:00 बजे गांधी चौक से महामाया चौक तक संपन्न हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में नौजवानों और छात्र छात्राओं ने भाग लिया । हाथों में तख्तियां लिए व पर्चे बांटते हुए प्रभात फेरी में इंकलाब जिंदाबाद, समाजवाद जिंदाबाद और पूंजीवाद मुर्दाबाद के नारों से सड़कें गूंजने लगी । लगातार नारे लगाते हुए प्रभात फेरी महामाया चौक जा पहुंची। स्कूली छात्र छात्राओं में ऊर्जा का संचार होता गया। महामाया चौक पहुंचकर अंजनी पांडे ने कहा -बच्चों को भगत सिंह के विचारों का अध्ययन करना होगा यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वेद प्रकाश जी ने कहा कि -“भगत सिंह ने कहा था- पूंजीवाद अपनी सत्ता के लिए हमेशा धर्म का इस्तेमाल करता है” आज भी वही परिस्थितियां हैं| इसलिए भगत सिंह व अन्य शहीदों का अध्ययन करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने “भगत सिंह के कथन को दोहराते हुए कहा कि – सही आजादी तभी आएगी जब एक मनुष्य के द्वारा दूसरे मनुष्य का शोषण खत्म होगा|” अध्यक्ष अंजनी पांडे ने इप्टा तरफ से सम्राज्यवादियों द्वारा जारी युद्ध को बंद करने की मांग को दोहराते हुए ,तथा कला केंद्र को शहीद पार्क का दर्जा देते हुए वहां पर शहीदों की मूर्तियां लगाई जाने की मांग पुनः की। उन्होंने उपस्थित सभी जनों को धन्यवाद देते हुए धरम गुप्ता, माधव राय , संजय शर्मा तथा स्कूलों के प्राचार्य इत्यादि को सहयोग हेतु धन्यवाद दिया । इस प्रभात फेरी में उर्सु लाइन, होली क्रॉस विमेंस कॉलेज,ncc छात्राएं मार्गदर्शन के छात्र एवं शिक्षक,सर्व समाज एकता मंच, पेंशनर यूनियन , ऑल इंडिया किसान सभा, प्रलेस के सदस्य एवं वरिष्ठ नागरिकगण मौजूद थे। अंत में पुष्प अर्पण व मौन श्रद्धांजलि के पश्चात प्रभात फेरी संपन्न हुई। प्रीतपाल सिंह अरोड़ा के द्वारा कार्यक्रम के संबंध में समस्त जानकारी दी गई ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!