दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ से श्रमिकों को मिला आर्थिक संबल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा के भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में अंतरित की 3.15 करोड़ से अधिक की राशि

जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के 3,158 हितग्राही हुए लाभान्वित’

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-

 प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के आर्थिक सशक्तीकरण और सर्वांगीण विकास की दिशा में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ’दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत सरगुजा जिले के हजारों श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे राशि का अंतरण किया। जिले के कुल 3,158 हितग्राहियों के खातों में 3 करोड़ 15 लाख 80 हजार रुपए की सहायता राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से जमा की गई।

परिश्रम का सम्मान और श्रमिकों का कल्याण
राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य उन भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक संबल प्रदान करना है, जिनकी आजीविका का मुख्य आधार केवल शारीरिक श्रम है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप, “परिश्रम का सम्मान, श्रमिकों का कल्याण और भूमिहीनों का सशक्तीकरण“ के संकल्प के साथ डबल इंजन की सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

जिलेवार लाभान्वितों का विवरण
सरगुजा जिले के अंतर्गत तहसील स्तर पर ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को इस योजना का सीधा लाभ मिला है। जिले की विभिन्न तहसीलों के अंतर्गत आने वाले 2,893 ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में राशि भेजी गई। वहीं नगर पंचायत लखनपुर एवं सीतापुर के 265 पात्र श्रमिक इस योजना से लाभान्वित हुए। जिले के कुल 3,158 लाभार्थियों को कुल 3,15,80,000 रुपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया गया है। सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

आजीविका सुदृढ़ीकरण और आत्मनिर्भरता
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के हजारों श्रमिक परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। इस वित्तीय सहायता से न केवल इन परिवारों की दैनिक आवश्यकताएं पूरी होंगी, बल्कि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की दिशा में भी अग्रसर होंगे। जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए पात्र हितग्राहियों का चयन सुनिश्चित किया गया था, ताकि शासन की इस योजना का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्ति तक पहुँच सके।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!