गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
लुंड्रा (सरगुजा): संगठन सृजन के माध्यम से मिशन गांव चलो अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को विधानसभा लुंड्रा के ग्राम पंचायत बटवाही का दौरा किया। यहां क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पोलिंग बूथ लेवल पर BLA के गठन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




उद्बोधन में श्री बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ कभी धान का कटोरा कहलाता था, लेकिन भाजपा की विष्णुदेव सरकार आने के बाद यह सूखे, नशे और अफीम का कटोरा बन गया है। उन्होंने सरकार की नाकामी पर चुटकी लेते हुए कहा, “अपने गृह जिले और विधानसभा में ठीक से काम न कर पाने वाली सरकार पूरे प्रदेश में क्या करेगी?”कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष धौरपुर श्री विक्रम सिंह और लुंड्रा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने की। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद के नेतृत्व में युवा व सीनियर टीम सक्रिय रही।
श्री बैज का स्वागत गलेन्द्र यादव के नेतृत्व में बाइक रैली से भव्य शोभायात्रा निकालकर किया गया। मंच संचालन युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री सूरज यादव ने किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा, पूर्व विधायक रामदेव राम, मधु सिंह, राकेश गुप्ता, द्वितेन्द्र मिश्रा, सफी अहमद, दुर्गेश गुप्ता, यूनुस अंसारी, पवनसाय, राजेश तिवारी, बंधु राम, सुभाष यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, राधेश्याम यादव, सेराज अली, साबिर हुसैन, माखन लाल, अभिनाश सिंह, प्रमोद सिंह, अतुल गुप्ता समेत जितेन्द्र, सैफ, कामेश्वर, अभय तिवारी, रामू, बालिक, सूरज महंत, मोनू, प्रतीक और युवा कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
