अब ग्राम पंचायत पुरकेला के जयजीत को छानी छारने की चिंता से मिलेगी मुक्ति,पी एम आवास की मिली सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जनमन योजना के तहत पक्के मकान का सपना हुआ साकार,

ग्राम पंचायत पुरकेला में प्रधानमंत्र आवास योजना ग्रामीण/प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत गृह प्रवेश व भूमि पूजन कार्यक्रम का किया गया आयोज

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/पुरकेला/सरगुजा:-


सरगुजा जिला के जनपद पंचायत लुंड्रा के ग्राम पंचायत पुरकेला के हितग्राहियों को शासन की महत्वपूर्ण महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व जनमन योजना के तहत आज 30 मार्च को जनपद पंचायत लुंड्रा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीति भगत व अन्य अधिकारियों,सरपंच पुरकेला एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में विधि विधान से धार्मिक रीति रिवाजों के बीच गृह प्रवेश व भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण/प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत हितग्राहियों को पक्के मकान के निर्माण हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जन मन योजना के तहत वर्ष 2023/2024 में 2 लाख रुपये लागत के मकान की स्वीकृति हुई थी ।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण आवास का गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आकर्षक रूप से नव निर्मित घर को सजाया गया था व उक्त नवीन भवन में विशेष रूप से तीर व धनुष का चित्र बनाया गया था ।

कलश पूजन व अन्य पूजा गांव के बैगा के द्वारा कराया गया । जनपद सी ई ओ लुंड्रा व हितग्राहियों द्वारा फीता काँटकर गृह प्रवेश किया गया । जनपद सी ई ओ लुंड्रा प्रीति भगत द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि प्रधानमंत्री जन मन योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत भवनों के निर्माण हेतु हितग्राहियों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जा रहा है व पूर्ण भवनों का शासन के निर्देश अनुसार गृह प्रवेश व भूमि पूजन के कार्यक्रम का आयोजन युद्धस्तर पर जारी है ।


हिन्दू नववर्ष में हितग्राहियों को नए पक्के मकान की सौगात मिलने से उनकी खुशी चौगुनी हो गई है । नवीन भवनों में आज दीप प्रज्वलित किये जाने की बात मुख्य कार्यपालन अधिकारी लुंड्रा द्वारा कही गई । जयजीत पिता एतवा द्वारा कहा गया की प्रधानमंत्री आवास योजना से उनके पक्के मकान में रहने का सपना साकार होता हुआ नजर आ रहा है । अब बरसात के दिनों में कच्चे मकान में छानी छारने की चिंता से अब मुक्ति मिलेगी ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!