जशपुर नगर : मुख्यमंत्री का हेलीपैड में किया गया आत्मीय स्वागत 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/जशपुरनगर 08 मार्च 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कुनकुरी विकासखंड जिला जशपुर के सलियाटोली स्थित हेलीपैड में पहुंचे। मुख्यमंत्री और उनके साथ आये विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत का कमिश्नर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सदस्य शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, राजेश कुमार गुप्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी में स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का माल्यार्पण किया

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी के बाजारडाँड में स्थापित स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव  जी की सात फीट ऊंची प्रतिमा का  माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन और योगदान पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
        इस दौरान विधायक पत्थलगांव, विधायक जशपुर, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव , आयुक्त सरगुजा संभाग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह जनप्रतिनिधि, नगरवासी उपस्थित थे।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!