विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज द्वारा विजयी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हार पहनाकर जीत की दी गई बधाई,जनपद पंचायत लुंड्रा में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष में भाजपा समर्थकों की हुई जीत,लुंड्रा जनपद में खिला”कमल”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जनपद अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रही श्रीमती कृष्णा पावले को सर्वाधिक 11 मत प्राप्त हुवे,वहीं दूसरी ओर कॉंग्रेस प्रत्याशी को 06 मत प्राप्त हुवे ।

उपाध्यक्ष पद हेतु लुंड्रा से कंचन जायसवाल चुनी गई निर्विरोध

गिरधर कुमार/गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/लुंड्रा:-

त्रि स्तरीय पंचायती चुनाव के विजयी जनपद सदस्य प्रत्याशियों द्वारा आज अपने अमूल्य मत का प्रयोग कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया । सरगुजा जिला के जनपद पंचसित लुंड्रा,सीतापुर व बतौली में जनपद अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया । इस दरमियान जनपद कार्यालय में जनपद सदस्यों के साथ ही समर्थकों के हुजूम द्वारा जीत पर जमकर आतिशबाजी की गई ।

जनपद पंचायत लुंड्रा के सभाकक्ष में आज जनपद सदस्यों द्वारा अपना बहुमुल्य मतदान कर जनपद अध्यक्ष का चुनाव किया गया । भारतीय जनता पार्टी समर्थित श्रीमती कृष्णा पावले को कुल 18 मतों में से 11 वोट प्राप्त हुवे,जनपद सदस्य कुसुम टेकाम को 6 वोट व 1 वोट निरस्त पाया गया । मतों के आधार पर सर्वाधिक वोट भाजपा समर्थित श्रीमती कृष्णा पावले को 11 मत प्राप्त हुवे व जनपद अध्यक्ष लुंड्रा हेतु चुना गया । वहीं दूसरी ओर कंचन जायसवाल को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध चुना गया ।

जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया के दरमियान भाजपा व कांग्रेस पार्टी के समर्थकों की भारी भीड़ रही । विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज द्वारा सर्वप्रथम भाजपा समर्थित अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले व निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल को पुष्पगुच्छ प्रदान कर जीत की बधाई दी गई ।

इस दरमियान समर्थकों द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई व एक दूसरे को जीत की बधाई दी गई । जनपद पंचायत लुंड्रा में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया व चुनाव के दरमियान जनपद पंचायत लुंड्रा जिला सरगुजा के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन के लिए समय सारणी का निर्धारण किया गया ।

नाम निर्देशन प्रस्तुत करने का समय अपरान्ह 12.00बजे से 12.30 बजे का समय,नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 12.30बजे से 12.45 तक,अभ्यर्थिता वापिस लेने का समय अपरान्ह 12.45से 01.00बजे तक,निर्विरोध होने की स्थिति में निर्वाचन की घोषणा 1 बजे से 1.10 बजे घोषणा किये जाने की समयावधि निर्धारित की गई थी । मतदान हेतु मतपत्र तैयार करने का समय अपरान्ह 01.10 बजे से 01.20 बजे तक,मतदान का समय 01.20 से 02 बजे तक,मतों की गिनती एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा02 बजे से 2.30 बजे तक निर्वाचन हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई ।

जनपद पंचायत लखनपुर,लुण्ड्रा, सीतापुर एवं बतौली जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन आज 5 मार्च को संपन्न हुआ एवं 8 मार्च को प्रथम सम्मिलन आयोजित किया जाएगा ।

लखनपुर से शशिकला, लूण्ड्रा से कृष्णा पावले,बतौली से अनिता तिर्की व सीतापुर से स्नेहलता टोप्पो बनीं अध्यक्ष।

उपाध्यक्ष पद हेतु लुंड्रा से कंचन जायसवाल, बतौली से मंजू गुप्ता, लखनपुर से कामेश्वर राजवाड़े व सीतापुर से अनिल अग्रवाल चुनें गए निर्विरोध ।


अंबिकापुर, उदयपुर, मैनपाट जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद हेतु 8 मार्च को निर्वाचन संपन्न होगा एवं प्रथम सम्मिलन 11 मार्च आयोजित होगा। जिसके लिए क्षेत्र के तहसीलदार को पीठासीन अधिकारी एवं जनपद पंचायत सीईओ को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। समस्त ग्राम पंचायतों के उपसरपंचों का निर्वाचन 11 मार्च को नियत किया गया है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!