किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गिरधर कुमार/गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/रायगढ़:

रायगढ़ के कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत किरोडीमल नगर रेलवे स्टेशन के सामने एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब 3:20 बजे परींदा पान ठेले के पास इस व्यक्ति के मृत मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।


मामले की जानकारी किरोडीलम नगर में रहने वाले तारेश यादव ने थाना कोतरारोड़ में दिया गया, जिसने बताया कि मृतक करीब 70 वर्षीय पुरुष है, जो इलाके में घूम-फिरकर भीख मांगता था। सूचना पर थाना कोतरारोड पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग क्रमांक 10/25 धारा 194 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पंचनामा कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी में रखवाया गया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसका हुलिया इस प्रकार बताया गया है— उम्र लगभग 70 वर्ष, सांवला रंग, काले-सफेद दाढ़ी, काले रंग की टी-शर्ट, जिस पर लाल रंग से “Friend” लिखा हुआ है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है और आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो कोतरारोड़ थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!