नेशनल हाईवे-कांशीराम चौक की करोड़ों की विवादित जमीन पर किसके इशारे से चल रहा था काम?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वायरल वीडियो में युवक का दावा – “सेठ गणेश अग्रवाल ने माल खाली करवाने बोला”

मामला न्यायालय में विचाराधीन, बाउंड्रीवॉल से पहले मलबा पाटने का आरोप, स्थानीय लोगों ने मौके पर पकड़ा तो कैमरे पर उगला नाम

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/कैलाश आचार्य (स्वतंत्र पत्रकार)/रायगढ़:-
रायगढ़ के छतामुड़ा-बांजीपाली हल्का बॉर्डर पर खसरा नंबर 155/2 , 155/1ख और शासकीय भूमि 156 से जुड़े करोड़ों की बेशकीमती जमीन का विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। तहसील में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल और मलबा पाटने की कोशिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो लगभग एक पखवाड़े पुराना है। जब नेशनल हाईवे से कांशीराम चौक की ओर जाने वाली विवादित जमीन पर जबरन मलबा डालकर पाटा जा रहा था, तभी मोहल्ले के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और मलबा डालने आए युवक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों द्वारा पूछताछ का यह वीडियो अब वायरल है।

वीडियो में क्या कह रहा है युवक?…
वायरल वीडियो में काली टी-शर्ट पहने युवक कहता सुनाई दे रहा है – “सेठ ने माल खाली करवा देना बोला है… मैं नौकर हूं… सेठ का नाम गणेश अग्रवाल है… हांडी चौक वाले… मैं जमीन मालिक का नाम नहीं जानता, खसरा नंबर भी नहीं जानता।”

पहले से चल रहा है विवाद….
इस जमीन को लेकर पीड़ित किसान फतेहचंद पटेल ने तहसील कार्यालय में शिकायत की है। आरोप है कि एक ही खसरा नंबर को दो अलग-अलग हल्कों में दिखाकर शासकीय मद की जमीन पर भी कब्जे की कोशिश हो रही है। पीड़ित का दावा है कि मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है।

जांच की मांग…
अब वायरल वीडियो के बाद सवाल और भी गहराने लगा है कि क्या इस पूरे करोड़ों के जमीन के खेल के पीछे पर्दे के पीछे कोई बड़ा चेहरा है? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वीडियो की सत्यता और उसमें लिए गए नाम की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

डिस्क्लेमर: बहरहाल यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। हमारी न्यूज़ संस्था वीडियो में दिख और सुन रहे तथ्यों की पुष्टि नहीं करता। वीडियो सार्वजनिक डोमेन में है और जनहित में प्रशासन की जांच में सहयोग हेतु प्रकाशित किया जा रहा है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!