झारखंड में सम्मानित हुईं छत्तीसगढ़ की बेटी जशपुर की आशिका कुजूर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘राजीव गांधी एवं 21वीं सदी’ विषयक सेमिनार में आधुनिक भारत, युवा शक्ति और लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण पर हुई चर्चा

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/रांची:-

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की जिला पंचायत सदस्य एवं आदिवासी नेत्री आशिका कुजूर को झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। झारखंड प्रदेश राजीव गांधी विचार समिति के तत्वावधान में शनिवार को पुराना विधानसभा सभागार में ‘राजीव गांधी एवं 21वीं सदी’ विषय पर सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें आशिका कुजूर को सार्वजनिक जीवन एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

आशिका कुजूर जशपुर जिले के आदिवासी अंचल से आती हैं और जिला पंचायत सदस्य के रूप में ग्रामीण विकास, जनसमस्याओं तथा आदिवासी समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय हैं। वे राष्ट्रीय स्तर पर भी आदिवासी समाज और युवाओं से जुड़े विषयों पर संगठनात्मक भूमिका निभा रही हैं।

सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश राजीव गांधी विचार समिति के अध्यक्ष हृदयानंद मिश्र एडवोकेट ने की। स्वागताध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव एडवोकेट थे।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, विधायक रामचंद्र सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद सहित अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, राखी प्रियदर्शनी, विनोद उदयपुरी, जतरु उरांव, गणेश रवि, कुमुदिनी प्रभावती, राज राजेंद्र प्रताप देव और सुमन तिर्की सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सेमिनार में राजीव गांधी के आधुनिक, वैज्ञानिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त भारत के दृष्टिकोण, सूचना क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था, युवा मताधिकार, लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के निर्माण में राजीव गांधी की दूरदृष्टि और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, राजनीति, सामाजिक सेवा, कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जशपुर की आशिका कुजूर को मिला सम्मान छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय रहा।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!