पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद गौतम राजवाड़े को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/लखनपुर/सरगुजा:-

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लटोरी में 21 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीद गौतम राजवाड़े की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पुलिस विभाग, विद्यालय परिवार, शहीद के परिजनों एवं ग्रामीणों ने शहीद को नमन कर उनके बलिदान को याद किया।
शहीद गौतम राजवाड़े का जन्म 4 फरवरी 1991 को हुआ था। वे सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम तराजू के निवासी थे। विद्यालय से शिक्षा पूर्ण करने के बाद वे छत्तीसगढ़ पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) में बस्तर संभाग के जगदलपुर में पदस्थ थे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा देते हुए 19 फरवरी 2015 को नक्सली मुठभेड़ में उन्होंने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी पैकरा, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष श्री जगरोपन यादव, वर्तमान एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती आरती साहू, थाना लखनपुर के सहायक उपनिरीक्षक श्री मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक श्री छत्रपाल सिंह तथा संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री हुसेन्द्र राजवाड़े सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने शहीद के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया और दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता श्री उदय कुमार दुबे ने किया। संस्था के प्राचार्य श्री बी.एन. प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के माध्यम से शहीद गौतम राजवाड़े के अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!