छत्तीसगढ़ के रायपुर व जगदलपुर दो दिवसीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तैयारियां पूर्णता की ओर,22 को रायपुर के लोकभवन में जारी करेंगी माता हासी देवी के सम्मान में 200 का सिक्का

नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व व युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी पर विराजमान रहेंगी

इस दरमियान यातायात बाधित न हो इस हेतु संपूर्ण व्यवस्था की गई है

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/रायपुर/जगदलपुर:-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के रायपुर एवं जगदलपुर में आयोजित होने वाली विविध कार्यक्रमों में 22 अक्टूबर व 23 अक्टूबर को शामिल होंगी । उक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर के लोकभवन में दोपहर 12:45 में आयोजित कार्यक्रम माताहासी देवी के सम्मान में 200 मूल्य वर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेंगी ।

इसके बाद शाम 04 बजे रायपुर के बुढ़ा पारा स्थित बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित नुआ खाई पर्व के अवसर पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विराजित होंगी । लोकभवन में रात्रि विश्राम के बाद 23 अक्टूबर को जगदलपुर में 11:15 में पहुंचेंगी ।

मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद 12:45 बजे मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद जगदलपुर में मांझी चालकी में भोजन करने के बाद लालबाग मैदान जगदलपुर में बस्तर दशहरा के प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!