विकासखण्ड लखनपुर के बेलदगी में आज 20 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुशासन तिहार-2026

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/लखनपुर/अम्बिकापुर :-

“सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 30 मई को विकासखण्ड लखनपुर बेलदगी के शिविर स्थल (देव सरना मैदान) में शिविर लगेगा। जिसमें 20 ग्राम पंचायतों बेलदगी, जमगवां, कुसु, लोसंगी, कटिन्दा, पर्री, नरकालो, जुड़वानी, चांदो, प्रतापपुर, तुनगुरी, तुरना, अमदला, कोसंगा, कंुवरपुर, ईरगवां, अमलभिठ्ठी, जूनाडीह, बंधा, पूटा के ग्रामीण अपने मांगो एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन देंगे।

शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर होंगे। बता दें शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 10 जून तक जिले में शिविर आयोजित होंगे।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!