सी बी एस ई बोर्ड परीक्षा के परिणाम में शीना मेहता ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला में किया टॉप
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
मॉन्टफोर्ट स्कूल अंबिकापुर के लिए गर्व का क्षण है कि सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा शीना मेहता ने 97.2% अंक अर्जित कर पूरे सरगुजा जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।
अन्य टॉपर्स में दिव्या टिग्गा (92.4%), आयुष ठाकुर (92.4%), ऋषिकेश संदीप (88%), अनुराग पाण्डेय (87%), कनकश्री (87%), वंशिका सिंह (86%), पवन प्रकाश (85.5%), प्रेसी कुर्रे (85.4%) और लवन्या सिंह (85%) शामिल हैं।


विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर सेवक गेब्रियल ने छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
