गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/क्राइम न्यूज/उत्तरप्रदेश:-
उत्तरप्रदेश के कुशी नगर में ससुराल आये हुवे जीजा ने बुधवार की सुबह अपनी साली को कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी,कुछ समय पश्चात जीजा ने भी की खुदकुशी….

उक्त घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के कुशीनगर तरयासुजान थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग निवासी शंभु के 27 वर्षीय दामाद जितेंद्र ससुराल आया हुआ था । सुबह नाश्ता करने के बाद जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली को अपने कमरे में बुलाया,जहाँ कमरा बंद करने के बाद अचानक ही अपनी साली पर बंदूक तान दी और गोली मारकर हत्या कर दी,कुछ समय पश्चात जीजा ने भी खुदकुशी कर ली ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
