2 ईसाई जोड़ों का पारंपरिक रीति रिवाजों के बीच मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
बाबा भीमसेन हनुमान मंदिर जरहाडीह लमगांव में आयोजित मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 40 हिंदू नवयुगल जोड़ियों ने धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच लिए अग्नि के फेरे व थामा जीवन भर साथ निभाने का हाथ,वही दूसरी ओर 2 ईसाई जोड़ियों का भी पारंपरिक रीति रिवाजों के बीच वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया ।इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों से बाबा भीमसेन हनुमान मंदिर लमगांव का प्रांगण गूंज उठा ।
















जहां जनप्रतिनिधियों व महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं संग वैवाहिक जोड़ियों के परिजन घराती व बाराती झूमते हुवे नजर आये ।
जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पवर्षा कर वैवाहिक जोड़ों को दी शुभकामनाएं……
जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, श्रीमती कृष्णा पावले जनपद अध्यक्ष लुंड्रा, श्रीमती कंचन जायसवाल जनपद उपाध्यक्ष लुंड्रा, भाजपा लुंड्रा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल, जनपद सदस्य पातर साय, सरपंच प्रेमप्रकाश तिर्की, दिलीप प्रजापति, राहुल चोपड़ा, अभिषेक पावले, उपसरपंच मनोज नायक, साजन एक्का, जिला कार्यक्रम अधिकारी जे.आर. प्रधान, परियोजना अधिकारी श्रीमती रजनी कुजुर द्वारा नव युगल जोड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनके नवीन वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।
मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह के तहत वैवाहिक जोड़ों को किया गया चेक का वितरण
मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित उक्त सामूहिक विवाह में वैवाहिक जोड़ों को 35 हजार रुपये चेक का वितरण किया गया ।
विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज द्वारा 42 नव युगल जोड़ियों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुवे सुखमय व मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की गई । उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की गरिमा हैं और शासन बेटियों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह के तहत प्रत्येक जोड़ों के विवाह के लिए शासन द्वारा 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है जिसमें 35 हजार रूपये नव विवाहित युवती को चेक स्वरूप प्रदान किया जाता है,मंगलसूत्र,कपड़े व मेकअप सामग्री हेतु 7 हजार रुपये व सामूहिक विवाह आयोजन हेतु प्रति हितग्राही 8 हजार रुपये मुख्यमंत्री कन्या विवाह हेतु प्रति वैवाहिक जोड़ियों में व्यय किया जाता है ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com





