गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-
सरगुजा जिला के लुंड्रा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बटवाही एक्वा वाटर पार्क के पास गुरुवार रात्रि दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया। घटनास्थल खून से सराबोर नजर आया ।





कुछ देर बाद रात 1:30 बजे दूसरा हादसा हुआ। करजी निवासी अतुल नगेशिया (25 वर्ष, पिता उमेश), उलकित नगेशिया (19 वर्ष, पिता सतीश) और दीपक नगेशिया (पिता धीरसाय) प्लेटिना बाइक (सीजी15सीसी 1156) पर सवार होकर दोस्त के बर्थडे पार्टी से धौरपुर से लौट रहे थे। बाइक चालक उलकित ने लापरवाही से तेज गति से हाइवा को ठोका, जिसमें उलकित की मौके पर मौत हो गई। अतुल और दीपक के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अम्बिकापुर भेजा गया।मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाइवा चालक की लापरवाही बनी हादसे का सबब
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाइवा चालक ने सुरक्षा के न्यूनतम मानकों का पालन नहीं किया। वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप न लगे होने और इंडिकेटर लाइट न जलाने से रात्रि में यह ‘अदृश्य खतरा’ बन गया।
सूत्रों के अनुसार, हाइवा खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा किया गया था, लेकिन चालक ने यातायात नियमों की अनदेखी की।
मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम रघुनाथपुर के पोस्टमार्टम हाउस में करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों ने हाइवा चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करने की बात कही है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के लिए सख्ती की मांग की है।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com





