गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/रघुनाथपुर/सरगुजा:-
लुंड्रा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी रघुनाथपुर ग्राम बटवाही में बेटे के साथ गाली गलौच करने पर माँ के द्वारा विरोध किये जाने पर आरोपी द्वारा ईंट से किया हमला । उक्त घटना में महिला के सिर,हाथ में चोट के निशान । रघुनाथपुर पुलिस द्वारा आरोपियों को किया गया गिरफ्तार ।

उक्त घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को आरोपी संदीप जायसवाल निवासी बटवाही के द्वारा किसी बात को लेकर बटवाही निवासी सूरज गुप्ता को भद्दी गंदी गाली दे रहा था । सूरज गुप्ता की माँ के द्वारा संदीप जायसवाल के द्वारा बेटे को गाली दिए जाने का विरोध किया गया ।
रविवार की शाम लगभग 8:30 बजे दुकान गई थी तभी अचानक ही बटवाही निवासी से संदीप जायसवाल ने बटवाही निवासी सूरज गुप्ता की माँ पर ईंट से हमला कर दिया । उक्त हमले में सूरज गुप्ता सिर,हाथ व चेहरे में गम्भीर चोट लगने की जानकारी दी गई । पुलिस द्वारा उक्त हमला कारित व्यक्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com





