गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
सरगुजा की पावन धरा पर सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के आदर्शों को आत्मसात करते हुए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ सरगुजा के तत्वावधान में श्री साईं बाबा डे बोर्डिंग स्कूल, सरगवा (अंबिकापुर) परिसर में आयोजित बेसिक स्काउटर एवं गाइडर प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ।



अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आज अग्नि सुरक्षा एवं अग्निनिवारण विषयक जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा आपदा मोचन बल, अंबिकापुर (सरगुजा, छत्तीसगढ़) के सौजन्य से संपन्न हुआ। इस अवसर पर फायर स्टेशन प्रभारी श्री अंजनी तिवारी द्वारा समस्त प्रशिक्षणार्थी शिक्षक-शिक्षिकाओं को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग, आपातकालीन स्थितियों में बचाव एवं सुरक्षा उपायों का व्यवहारिक तथा प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक मंडल द्वारा स्काउटिंग के विभिन्न आयामों पर सत्र आयोजित किए गए। बीच-बीच में आइस ब्रेकिंग गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाया गया, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह एवं सहभागिता का संचार हुआ।
सायंकालीन कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित कैम्प फायर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अजय एंगोले (अध्यक्ष, श्री शिरडी साईं शिक्षण समिति), विशिष्ट अतिथि श्री विजय एंगोले (सचिव, श्री शिरडी साईं शिक्षण समिति), श्रीमती रेखा एंगोले एवं श्रीमती अल्का एंगोले की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षक मंडल ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में अतिथियों एवं प्रशिक्षकों के प्रेरणादायक उद्बोधनों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
रात्रि भोज जिला मुख्य आयुक्त श्री तजिंदर सिंह बग्गा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। तत्पश्चात श्री बग्गा द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा की गई तथा प्रशिक्षक मंडल की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उल्लेखनीय है कि इस प्रशिक्षण शिविर में पूर्व निर्धारित रूप से जिला मुख्य आयुक्त श्री तजिंदर सिंह बग्गा, जिला सचिव श्री महेंद्र सिंह, जिला सह सचिव श्रीमती रेशमा लकड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री मनीष गुप्ता एवं जिला संगठन आयुक्त श्री योगेश विश्वकर्मा, वरिष्ठ स्काउटर हरि प्रसाद राजवाड़े एवं सतीश भाई पटेल तथा वरिष्ठ गाइडर संगीता राज तिर्की, अरुणा टोप्पो एवं सुस्मिता मार्टिना एक्का सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी निरंतर अपनी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
शिविर के सफल संचालन हेतु राज्य मुख्यालय द्वारा नियुक्त अनुभवी प्रशिक्षक मंडल सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बेसिक स्काउट मास्टर प्रशिक्षण के शिविर संचालक द्वय डॉ. जगदीश कुमार साहू तथा शिविर संचालक रामदत्त पटेल, बेलभद्र देवांगन, उमेश कुमार गुर्जर एवं समय लाल काठे कार्यरत हैं। वहीं बेसिक गाइड कैप्टन प्रशिक्षण के लिए शिविर संचालक द्वय श्रीमती जेरमिना एक्का एवं सुश्री अनीता तिग्गा, सुश्री कौशल्या मलिक, सुश्री पुष्पिका मिन्ज एवं श्रीमती मनीषा तिर्की प्रशिक्षण कार्य में संलग्न हैं
यह प्रशिक्षण शिविर न केवल शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता के संवर्धन में सहायक सिद्ध हो रहा है, अपितु समाज सेवा एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना को भी सुदृढ़ कर रहा है।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
