Edition

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु 09 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/अम्बिकापुर/सरगुजा:-

  एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन में संशोधन किया गया है। अब इच्छुक महिला अभ्यर्थी इस पद के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। परियोजना अधिकारी (शहरी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व में इस पद के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसे संशोधित कर अब ऑनलाइन कर दिया गया है।

भर्ती संबंधी जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद केदारपुर सेक्टर अंतर्गत तकिया रोड आंगनबाड़ी केंद्र, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 22 के लिए निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन 09 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ पर जाकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विज्ञप्ति के अनुसार यह पद केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें एवं पात्रता की जानकारी परियोजना कार्यालय या नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!