एन एम एम एस ई छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिले में बनाए गए 7 परीक्षा केन्द्र

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई) हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर (सरगुजा) ने जानकारी दी है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा में वे विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं जो वर्तमान में राज्य की कक्षा 8वीं में अध्ययनरत हैं। पात्रता के अनुसार छात्र द्वारा कक्षा 7वीं की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को 5 प्रतिशत अंकों की छूट प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, निजी विद्यालयों तथा शासकीय आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र (एआरएन नंबर सहित), कक्षा 7वीं की अंकसूची की प्रमाणित छायाप्रति, आधार कार्ड, संबंधित वर्ग का जाति प्रमाण पत्र तथा आवश्यकतानुसार शपथ पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए सरगुजा जिले में कुल 7 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं

कोडविद्यालय का नाम
1701शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर
1702शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली
1703शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर
1704शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुण्ड्रा
1705स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नर्मदापुर
1706


1707
शा.बा.उ.मा.वि.सीतापुर


स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय उदयपुर
gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!