राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर जिले में विशेष विधिक जागरुकता शिविरों का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:- 

राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा के मार्गदर्शन में 24 जनवरी 2026 को बालिका दिवस के अवसर पर विशेष विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरुकता शिविर महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा तथा शिक्षा विभाग सरगुजा के सहयोग से जिले के विभिन्न तहसीलों में आयोजन कर लोगों को महिला संबंधी विधिक जानकारी प्रदान की गई।

महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से राजमोहनी देवी भवन अम्बिकापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ विधिक जागरुकता शिविर का भी आयोजन किया गया था। इसके साथ ही शाउ.मा.वि. उदयपुर, शा. उ. मा.वि पुलिस लाईन, शा. उ.मा.वि. शिवनाथपुर, शा. आई.टी.आई अम्बिकापुर, केदारपुर स्कूल अम्बिकापुर, विधि विभाग पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर, शा. मल्टीमरपज मिडिल स्कूल अम्बिकापुर, स्वामी आत्मानंद स्कूल धौरपुर, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लखनपुर में आयोजित विधिक जागरुकता शिविरों के माध्यम से लगभग 1500 लाभान्वितों को महिला संबंधी विधि पर जागरुक किया गया।

 शिविरों में संविधान में निहित महिला संबंधी विधिक जानकारी, पी.सी. पी.एन.डी.टी. एक्ट 1994, घरेलू हिंसा संबंधी विधि, पॉक्सो, कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न, रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम, 2013, आशा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, जननी सुरक्षा योजना, बालिका समृद्धि योजना तथा बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य हितों से संबंधित योजनाओं पर जानकारी दिया गया।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!