सुमेरपुर में रासेयो इकाई रघुनाथपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुमेरपुर में रासेयो इकाई रघुनाथपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/रघुनाथपुर/सरगुजा:-
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम सुमेरपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कंचन जायसवाल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लुण्ड्रा रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रीना एक्का, जनपद सदस्य लुण्ड्रा द्वारा की गई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अभिषेक पावले, श्री सतीश जायसवाल (भाजपा मंडल अध्यक्ष), SMDC अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह, श्री आनंद देव बड़ा (सचिव, सुमेरपुर), विजय पटेल (सांसद प्रतिनिधि), उपसरपंच ग्राम पंचायत सुमेरपुर श्रीमती सत्रुपा पटेल, श्री, संस्था की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा टोपनो, संस्था के भूतपूर्व कार्यक्रम अधिकारी श्री संजीव चौबे, अंग्रेज़ी व्याख्याता प्रिंसिपल कुजूर सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती, महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।दीप प्रज्वलन के पश्चात पधारे हुए अतिथियों का NSS बैज पहनाकर एवं स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया गया।
समापन दिवस के साथ बसंत पंचमी का पर्व भी मनाया गया, जिस अवसर पर सरस्वती वंदना गीत पर शिविरार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं सांस्कृतिक हो गया।
सरस्वती वंदना के उपरांत अतिथियों के समक्ष राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री सुशांत विजय द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन में बताया गया कि NSS शिविरार्थियों द्वारा ग्राम सुमेरपुर के रंघाघ पारा, बेवरापारा, किसान सोसायटी पारा सहित ग्राम के विभिन्न स्थलों में जाकर इस वर्ष की शिविर थीम “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” के अंतर्गत नशा मुक्ति संबंधी जनजागरूकता कार्य किया गया।
इसके साथ ही शिविरार्थियों द्वारा जनसंपर्क अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, सामाजिक जागरूकता, सड़क सुरक्षा, पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई, सोख्ता निर्माण, नारा लेखन एवं नारा उच्चारण तथा अन्य जनहितकारी कार्य भी संपादित किए गए।
ग्राम के सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई एवं जागरूकता से संबंधित गतिविधियाँ की गईं।
इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत शिविरार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य तथा “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” विषय पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित जनसमूह द्वारा खूब सराहा गया।
संबोधन सत्र में समापन के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने एक-एक कर मंच से स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों को यह बताया कि वे अपने आचरण, सोच एवं कार्यों के माध्यम से समाज को किस प्रकार सकारात्मक दिशा में सुधार सकते हैं, नशा, अशिक्षा एवं सामाजिक बुराइयों से समाज को मुक्त करने में युवाओं की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।
संबोधन के पश्चात संस्था के व्याख्याता एवं भूतपूर्व कार्यक्रम अभिकारी श्री संजीव सर द्वारा आभार व्यक्त किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, ग्रामवासियों, सहयोगी स्टाफ एवं शिविरार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्वेता सुजिता द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
समापन समारोह में मिडिल स्कूल सुमेरपुर के विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्राम के बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीणवासी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई


समापन समारोह में मिडिल स्कूल सुमेरपुर के विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्राम के बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीणवासी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!