अज्ञात कारणों से धान उपार्जन केंद्र केरजु (सीतापुर) के समिति प्रबंधक  दिनेश गुप्ता ने लगाई फांसी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मामला पुलिस चौकी केरजु थाना सीतापुर का….

पुलिस द्वारा उक्त मामले की विवेचना की जा रही है…

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/केरजु/सीतापुर:-

सरगुजा जिला के पुलिस चौकी केरजु,थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम केरजु आदिम जाति सहकारी सेवा समिति में समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ दिनेश गुप्ता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया । उक्त घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है ।

समिति प्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश गुप्ता बीती रात से मानसिक रूप से विचलित थे। हालात ऐसे बने कि वे देर रात दोबारा समिति पहुंचे और रात 1 बजे तक वहीं मौजूद रहे। इसके बाद 1 से 1:30 बजे के बीच घर लौटे। घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली।
सूत्रों के मुताबिक, पैसों के लेन-देन से जुड़ा मामला भी सामने आ रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जैसे ही कोई नया खुलासा होगा, हम आपको अपडेट करेंगे।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!