गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-
सरगुजा जिले के ग्राम बटवाही स्थित शिवमंदिर प्रांगण में एकल अभियान के तहत श्री हरि सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसम्बर दिन गुरूवार को आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में बटवाही, लमगांव, गंगापुर, ऊँचडीह, कोट, जरहाडीह, चोरकीडीह, सिलसिला और बरगीडीह की कीर्तन मंडलियों ने संगीतमयी कीर्तन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।







कार्यक्रम के दौरान लोक संस्कृति को जीवंत करने हेतु पारंपरिक नृत्य सुआ, कर्मा तथा लीला भजन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कीर्तन मंडलियों को सम्मानित किया गया।






वैष्णव जायसवाल, प्रांतीय सचिव हरी कथा योजना ने कहा, “एकल अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जागरण कर लोगों के मन में अपने धर्म,संस्कृति,परंपराओं लोक गीत,लोक नृत्य के प्रति जागरूक करना है ताकि हमारी संस्कृति एवं परंपरा सदैव जीवंत रहे ।
इसी क्रम में इंदर भगत, प्रदेश अध्यक्ष जनजाति गौरव युवा समाज ने बताया, “इस आयोजन ने जनजातीय संस्कृति को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”यह आयोजन स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।
उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण भारत में आज के दिवस को तुलसी पूजन के रूप में मनाया जा रहा है । कार्यक्रम का प्रारंभ तुलसी की पूजा के साथ की गई तुलसी के पूजन का महत्व बताते हुवे कहा गया कि तुलसी एक चमत्कारिक औषधीय पौधा है जिसके पत्तियों से लेकर जड़ तक का विशेष महत्व है
तुलसी हमारे शरीर को कई संक्रमणों और बीमारियों से बचाने में बहुत मददगार है, खासकर लिवर, त्वचा, गुर्दे और अन्य अंगों को प्रभावित करने वाली बीमारियों से। यह हृदय के लिए सबसे अच्छी जड़ी-बूटियों में से एक है क्योंकि इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके हाइपोग्लाइसेमिक गुणों के कारण, जो रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में सहायक होते हैं, यह मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद है । इसे मधुमेह के आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है। तुलसी पूजन का विशेष धार्मिक महत्व भी है ।

आयुर्वेद और भारत दोनों में तुलसी का विशेष महत्व है। हिंदू इसे पवित्र मानते हैं और इसकी पत्तियों का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। लगभग हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा अवश्य मिल जाएगा।
कार्यक्रम में जनजाति गौरव युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष इंदर भगत,वैष्णव जायसवाल प्रांतीय सचिव हरिकथा योजना,भाजपा मंडल अध्यक्ष लुंड्रा सतीश जायसवाल,लीलाधर पैंकरा, दिलीप प्रजापति व 10 गांव के ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com





