मूर्तियों में जान फूंकने वाले स्टैचू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार रामसुतार का 100 वर्ष की आयु में हुआ निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/दिल्ली:-

पत्थरो में जान फूंकने वाले पद्मश्री व पद्मभूषण से सम्मानित शिल्पकार राम सुतार का 100 वर्ष की आयु में उनके आवास नोयडा में निधन हो गया । दुनिया के सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेचू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम सुतार का बुधवार को निधन हो गया । सरदार बल्लभ भाई पटेल की विशालकाय मूर्ति स्टेचू ऑफ यूनिटी गुजरात में स्थापित की गई है ।

संसद परिसर में स्थापित ध्यान मुद्रा में महात्मा गांधी और घोड़े पर सवार क्षत्रपति शिवाजी की मूर्तियां उनकी विशेष कीर्तियो में शामिल है । राम सुतार को उनकी कला के लिए सन 1999 में पद्मश्री और 2016 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा जा चुका है । महाराष्ट्र में महाराष्ट्र भूषण से भी नवाजा जा चुका है ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!