विभागीय परीक्षा जनवरी 2027 के लिए 15 दिसंबर तक जमा करें आवेदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/अम्बिकापुर :-

छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ), मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा विभागीय परीक्षा माह जनवरी 2027 की सूचना एवं कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी से 03 फरवरी 2027 तक किया जाएगा।
अपर कलेक्टर ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को पत्र जारी कर विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के आवेदन पत्र 15 दिसंबर 2026 तक कलेक्ट्रेट की वित्त शाखा में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए 10 प्रतिशत अंकों तक की छूट का प्रावधान है। इसके लिए संबंधित परीक्षार्थियों को आवेदन पत्र के साथ अपना जाति प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!