सरगुजा में 13 से 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र किशोरियों को लगाया जाएगा निःशुल्क टीका


गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिये जिले में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विशेष एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को के मार्गदर्शन में यह पहल की जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की उन किशोरियों को निःशुल्क सुरक्षा प्रदान करना है, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है परंतु 15 वर्ष की आयु अभी पूरी नहीं की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अभिभवकों से आग्रह किया है कि वे अपनी पात्र बेटियों को निकटतम सरकारी टीकाकरण केन्द्र ले जाकर इस निःशुल्क और सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधा का लाभ अवश्य दिलवायें।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!