गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/लुंड्रा/सरगुजा:-
लुण्ड्रा विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक शाला खालपोड़ी में संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक, पुष्प एवं मिठाई देकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।





अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया। उन्होंने शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया तथा अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। प्रवेश उत्सव का यह आयोजन बच्चों, अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय के लिए प्रेरणादायी एवं यादगार रहा ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा सोनी (जनपद सदस्य/बीडीसी) थीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सरपंच श्री सुरेश पावले, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मनीष कुमार, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जयप्रकाश गुप्ता, श्री जयंत सिंह, श्री जयराम बड़ा, श्री जगदीश देवांगन, श्री नरोत्तम विश्वास, श्री सुशील तिग्गा,सीएसी श्री अरविन्द राठौर (लुण्ड्रा) तथा प्रभारी प्राचार्य श्री अनिल तिग्गा उपस्थित अभिभावक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com







