’’डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026’’ हेतु सरगुजा जिले के उत्कृष्ट किसानों से 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

  कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि  कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट, नवोन्मेषी और अनुकरणीय कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य के सर्वोच्च सम्मान ’’डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026’’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सरगुजा जिले के सभी पात्र एवं इच्छुक किसान 31 जुलाई 2026 (सायं 05ः00 बजे तक) अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिले के ऐसे किसान जो पारंपरिक खेती से हटकर कृषि में नवाचार, जैविक/प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, उन्नत कृषि यांत्रिकीकरण, जल संरक्षण या कृषि विपणन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं, वे आवेदन के पात्र हैं।

इच्छुक कृषक आवेदन पत्र सरगुजा जिले के कार्यालय उप संचालक कृषि या अपने संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।आवेदन फॉर्म विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  agriportal.cg.nic.in पर भी उपलब्ध है। उन्होंने किसानों को समय सीमा के भीतर अपने आवश्यक दस्तावेज कृषि भूमि के ऋण पुस्तिका, नवाचार से सम्बंधित फोटोग्राफ एवं प्रमाणपत्र के साथ आवेदन जमा करने कहा है। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी विकासखण्ड कृषि, कार्यालय उप संचालक कृषि या आधिकारिक वेबसाईट  agriportal.cg.nic.in   का अवलोकन कर सकते हैं।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!