विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में नौनिहालों में दिखा अद्भुत उत्साह
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/लुंड्रा/सरगुजा:-
सरगुजा जिला के लुंड्रा विकासखंड के सामुदायिक भवन में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव उत्साह व उमंग के साथ सम्पन्न हुआ । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष देव नारायण यादव,जनपद पंचायत लुंड्रा अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले,जनपद उपाध्यक्ष लुंड्रा श्रीमती कंचन जायसवाल,विधायक प्रतिनिधि लुंड्रा जयंत मिंज,भाजपा मंडल अध्यक्ष लुंड्रा सतीश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष धौरपुर संजय गुप्ता,अभिषेक पावले व शिक्षक शिक्षिकाओं व गणमान्य नागरिकों व अभिभावकों द्वारा शिरकत की गई ।
















विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का प्रारंभ मुख्य अतिथि विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज व विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के साथ ही शाला प्रवेश उत्सव का प्रारंभ किया गया ।
विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज व अन्य अतिथियों द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को चंदन लगाकर,माला पहनाकर, पाठ्यपुस्तक,गणवेश, स्कूल बैग व मुँह मीठा कर सभी नव प्रवेशी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । इस दरमियान विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई । विकासखंड स्तर पर 5वी,8वी,10वी व 12 वी में उत्कृष्ठ अंक प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया व अन्य विद्यार्थियों को इनकी भांति उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया गया ।
विधायक लुंड्रा द्वारा विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे नव प्रवेशी बच्चों को शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026-2027 की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि हर बच्चा शिक्षित हो, कोई बच्चा स्कूल से वंचित न रहे । शिक्षा ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है ।अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें, हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि जो बच्चे पढ़ाई किसी कारणवश छोड़ चुके है उन्हें भी विद्यालय जाने के लिए जागरूक व प्रेरित करे ।
पत्रकारवार्ता के दरमियान विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 वी व 12 वी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये प्रोत्साहन की राशि प्रदान की जायेगी व विकासखण्ड स्तर पर वे विद्यालय जो वर्तमान में जर्जर हालात में है उन विद्यालयीन भवनों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है ताकि एक अच्छे सुविधायुक्त परिवेश में बच्चे बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकें ।
इस दरमियान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव द्वारा शाला प्रवेश उत्सव में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित किया गया । उक्त कार्यक्रम में माइक संचालन सुश्री ममता किंडो के द्वारा किया गया ।
मनीष कुमार विकास खंड शिक्षा अधिकारी लुंड्रा
विकासखंड शिक्षा अधिकारी लुंड्रा मनीष सिंह द्वारा पत्रकार वार्ता के दरमियान बताया गया कि शाला प्रवेश उत्सव महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं अपितु हर बच्चे को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का जन अभियान है समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं शासकीय योजनाओं को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है ।

Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com







