नेत्र सहायक अधिकारी पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता सूची, अनंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना दिनांक 11 जून 2020 के प्रावधानों के तहत नेत्र सहायक अधिकारी (ऑफ्थैल्मिक असिस्टेंट ऑफिसर) पद पर पदोन्नति के लिए पात्र एम.पी.एच.डब्ल्यू. (पुरुष/महिला) एवं ड्रेसर वर्ग-एक कर्मचारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची, अनंतिम चयन सूची तथा अनंतिम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।

जारी प्रावधानों के अनुसार ऐसे कर्मचारी, जिन्होंने नेत्र सहायक अधिकारी का प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा एम.पी.एच.डब्ल्यू. (पुरुष/महिला) अथवा ड्रेसर वर्ग-एक के पद पर न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा पूर्ण की है, पदोन्नति के लिए पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों का नेत्र सहायक का दो वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना तथा छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल परिषद अधिनियम, 2001 के अंतर्गत जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

भर्ती नियमों में निहित प्रावधानों के अनुसार विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 19 जून 2026 को स्थानीय कार्यालय अम्बिकापुर में आयोजित की गई। बैठक में दावा-आपत्तियों के परीक्षण के उपरांत समिति द्वारा सर्वसम्मति से अंतिम वरिष्ठता सूची, अनंतिम चयन सूची एवं अनंतिम प्रतीक्षा सूची जारी करने का निर्णय लिया गया।

दिनांक 1 अप्रैल 2026 की स्थिति दर्शाने वाली एम.पी.एच.डब्ल्यू. (पुरुष/महिला) एवं ड्रेसर वर्ग-एक की अंतिम वरिष्ठता सूची, अनंतिम चयन सूची तथा अनंतिम प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया गया है। संबंधित कर्मचारी एवं अभ्यर्थी उक्त सूची का अवलोकन जिला सरगुजा की आधिकारिक वेबसाइट   www.surguja.gov.in पर कर सकते हैं।

जिले के अधीनस्थ पात्र एम.पी.एच.डब्ल्यू. (पुरुष/महिला) एवं ड्रेसर वर्ग-एक कर्मचारियों को सूची की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। यदि सूची में दर्ज किसी प्रविष्टि में विसंगति पाई जाती है अथवा किसी पात्र कर्मचारी का नाम सम्मिलित होने से छूट गया हो, तो संबंधित कर्मचारी नियमानुसार आवश्यक जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!