गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/लालमाटी/सिलमा/बतौली:-
सरगुजा जिला के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम लालमाटी सिलमा में जमीनी विवाद व खूनी संघर्ष के बीच ट्रेक्टर से कुचलकर निर्ममता पूर्वक हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । जहां उक्त घटना में सम्मिलित आरोपियों की धरपकड़ जारी है ।




घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार होशराम पैंकरा जमीन में पहले से काबिज होने का दावा कर रहा था,वही दूसरी ओर उमेश पैंकरा, बजरंग पैकरा भी उक्त जमीन पर हक होने की बात कहते हुवे जमीन पर अधिकार जता रहे थे ।
उमेश पैंकरा उक्त जमीन पर स्वयं का अधिकार होने की बात कहते हुवे उक्त जमीन को ट्रेक्टर से नांगर जोतने व धान लगाने की तैयारी करने लगा । रविवार की दोपहर 11:30 बजे के करीब दोनों पक्षों में उक्त विवादित जमीन में हक़ की बात कहते हुवे विवाद उत्पन्न हो गया व विवाद कुछ पल में खूनी संघर्ष व हाथापाई पर उतारू हो गए ।
इसी दरमियान उमेश पैंकरा गुस्से से आग बबूला होते हुवे होशराम पैंकरा को घसीटते हुवे मेड़ के करीब निर्ममता पूर्वक ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा दिया,जिससे घटनास्थल पर ही होशराम पैंकरा के प्राण पखेरू उड़ गए व उमेश पैंकरा घटनास्थल से फरार हो गया ।
जब इसकी सूचना बतौली पुलिस को मिली तो बतौली पुलिस द्वारा उक्त घटना की तहकीकात व पूछताछ की गई। बतौली पुलिस ने कार्यवाही करते हुवे उक्त घटना में संलिप्त भुवनेश्वर, बजरंग, उमेश, मनोज, रघुनंदन, बोधन,कमली और प्यारी को गिरफ्तार कर विधि संगत कार्यवाही की गई ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com






