मानव तस्करी की सूचना पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 बालक-बालिकाओं का सुरक्षित रेस्क्यू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

 जिले में संभावित मानव तस्करी के संबंध में 11 जून 2026 को रात्रि में प्राप्त गोपनीय सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय अमला जिला बाल संरक्षण इकाई, चाईल्ड हेल्पलाईन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। प्राप्त जानकारी के आधार पर रामानुजगंज बलरामपुर से अम्बिकापुर की ओर आ रही ’’रॉयल बस’’ को प्रतापपुर नाका के पास त्वरित रूप से चिन्हित किया गया एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विभागीय स्टाफ को तत्काल बस के भीतर तैनात किया गया। रॉयल बस के अम्बिकापुर बस स्टैण्ड पहुंचते ही सघन जांच एवं भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की गयी। बस में कुल 19 व्यक्ति (16 बालिकाएं एवं 3 बालक) पाए गए। बालक-बालिकाओं से पूछताछ करने पर यह पाया गया कि ये सभी अम्बिकापुर के रास्ते कर्नाटक राज्य जाने वाले थे। रात्रि का समय होने के कारण 16 बालिकाओं को एमएसएसव्हीपी बालगृह बालिका एवं 03 बालकों को वसुन्धरा खुला आश्रय गृह बालक में संरक्षित कराया गया।

प्रकरण में त्वरित विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए 12 जून 2026 को सभी बालक-बालिकाओं को चाईल्ड हेल्पलाईन एवं संस्था के कर्मचारियों द्वारा बाल कल्याण समिति सरगुजा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति द्वारा बालक-बालिकाओं का बयान, परामर्श, उम्र का सत्यापन एवं अन्य विधिक तथ्यों की विस्तृत जांच व सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता बरतते हुए रेस्क्यु किए गए सभी बालक-बालिकाओं के परिवारों को तत्काल संपर्क स्थापित कर उनके सुरक्षित होने की सूचना दे दी गई है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!