पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर, 08 जून से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

’’आकार-2026’’

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/ गिरधर कुमार/सरगुजा :-

छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग द्वारा पारंपरिक शिल्प कलाओं के संरक्षण, प्रचार-प्रसार, जागरूकता तथा रूचि जागृत करने के उद्देश्य से इस वर्ष  ’’आकार 2026″ पारंपरिक शिल्प एवं विविध कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन  08 जून से 14 जून 2026 तक स्थान उदयपुर (अम्बिकापुर) में सुबह 8रू00 बजे से 11ः00 बजे तक एवं लखनपुर (अम्बिकापुर) में सायं 5ः00 बजे से 8ः00 बजे तक होगा। जिसका पंजीयन  06 जून 2026 से प्रातः स्थान शा.उच्च.मा. विद्यालय, उदयपुर एवं सायं पी.एम.श्री. स्कूल, लखनपुर में प्रारंभ हो रहा है।

इच्छुक प्रशिक्षु  नृत्य, नाटक, वाद्ययंत्र चित्रकला,  क्ले आर्ट, म्यूरल आर्ट , हस्त कढ़ाई ,ड्राई क्लावर , कोरसिया, रजवार भित्ती चित्र, मेहन्दी, मृदा शिल्प, गोदना, बांस (कुल 14 विधा) विधा आदि विधाओं में ख्याति प्राप्त पारंगत कला गुरुओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जावेगा। पंजीयन शुल्क 100/- (सौ रूपये) मात्र आकार प्रशिक्षण कार्यालय 2026 में जमा कर प्रशिक्षण हेतु आई.डी. कार्ड प्राप्त कर सकते हैं तथा दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को प्रशिक्षण शुल्क में छूट रहेगी।

संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर-27, व्यावसायिक परिसर, द्वितीय तल, नवा रायपुर, अटल नगर के कार्यालयीन समय में संस्कृति विभाग एवं  E-mail: sanskriti.rajbhasha@gmail.com, Webside: www.cgculture.in से प्रशिक्षण शिविर संबंधित जानकारी प्राप्त किया जा सकता है और आवेदन प्रारूप भी Download  किया जा सकता है। प्रशिक्षण पश्चात् प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित कलाओं को समापन दिवस के अवसर पर परिसर में प्रदर्शित किया जावेगा तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। अन्य जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में फोन नं. 0771-2995629, 2537404 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!