खेल खेल में आग में डाला खराब बैटरी,विस्फोट से 01 वर्षीय अबोध बालक हुआ गंभीर,ईलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/प्रेमनगर/सूरजपुर:-

सूरजपुर के प्रेमनगर ब्रम्हपुर गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां खेल खेल में खराब मोबाइल की बैटरी आग में डालने से हुई विस्फोट से 1 वर्षीय अबोध बालक गंभीर रूप से झुलस गया,परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आये जहां उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया ।

उक्त घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर के प्रेमनगर ग्राम ब्रम्हपुर निवासी महेंद्र सिंह नेताम 31 मई को काम से चला गया था । शाम करीब 05 बजे महेंद्र की पत्नी कलेसरी पानी भरने गई हुई थी । महेंद्र सिंह के पांचों बच्चे घर से बाहर फेके गये मोबाइल के बैटरी को लेकर आये और आग जलाकर आग में बैटरी को डाल दिये ।

आग की चपेट में आने से तेज आवाज के साथ बैटरी में विस्फोट हो गया व आग के करीब खेल रहे बच्चों में 01 वर्षीय अबोध बालक आदित्य सिंह उक्त घटना में गंभीर रूप से झुलस गया । 31 मई की रात्रि 09 बजे काम से वापिस महेंद्र सिंह नेताम के घर आने पर पत्नी के द्वारा सारा घटना बताया गया । आनन फानन में मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में उपचार हेतु ले जाया गया । जहाँ मासूम ने दम तोड़ दिया । चिकित्सकों द्वारा इलाज के उपरांत आदित्य सिंह के मौत होने की पुष्टि की ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!