औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सीतापुर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 15 जून तक आवेदन आमंत्रित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सीतापुर/सरगुजा:-

 संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नया रायपुर अटल नगर (छ.ग.) के अंतर्गत संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सीतापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में व्यवसाय कोपा, विद्युतकार, फिटर, डीजल मेकेनिक, वेल्डर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी जो 10वीं उतीर्ण हों एवं छत्तीसगढ़ के निवासी हो प्रवेश हेतु 15 जून 2026 की रात्रि 11ः59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन रखी गई है तथा आवेदक केवल वेबसाइट  cgiti.admissions.nic.in   के माध्यम से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

प्रवेश से संबंधित सभी दिशा-निर्देश एवं नियम वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने कहा गया है, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सीतापुर के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु अभ्यर्थी आईटीआई सीतापुर के संपर्क नंबर 07834-299245 एवं 9424262148 पर संपर्क कर सकते हैं।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!