राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना बनी बेसहारा का संबल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुशासन तिहार’ में त्वरित मदद मिलने पर हितग्राही ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

डाड़गांव की संपतिया को मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/अम्बिकापुर/ सरगुजा:-

 राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं संकट की घड़ी में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल साबित हो रही हैं। श्सुशासन तिहारश् के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डाड़गांव की रहने वाली ननिराश्रित महिला श्रीमती संपतिया को ’राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना’ के अंतर्गत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

हितग्राही श्रीमती संपतिया के पति का आकस्मिक निधन हो जाने से उनके परिवार के सामने भरण-पोषण का बड़ा संकट खड़ा हो गया था। परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य के मृत्यु हो जाने से वे बेहद परेशान थीं। ऐसे समय में राज्य शासन की परिवार सहायता योजना उनके लिए एक बड़ी राहत बनकर आई। प्रशासन के सहयोग से उन्हें तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता राशि का लाभ दिलाया गया।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत यदि किसी बीपीएल परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो उस पीड़ित और बेसहारा परिवार को 20,000 की  आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि उन्हें अचानक आए इस संकट में तत्काल वित्तीय सहारा मिल सके।

सहायता राशि प्राप्त होने पर श्रीमती संपतिया ने राहत की सांस ली है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भावुक होते हुए संपतिया ने कहा, ‘मेरे पति के निधन के बाद मैं पूरी तरह असहाय हो गई थी। सुशासन तिहार के अवसर पर मेरी मांग पूरी हुई है और मुझे 20 हजार रुपये की यह मदद मिली है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!