केवरा में दूधिया रौशनी में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उद्घाटन मैच में तमोर ने शांतिनगर को पराजित कर शानदार जीत से किया आगमन

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/प्रतापपुर/केवरा:-

प्रतापपुर -ग्राम केवरा के हाईस्कूल मैदान में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह, उमंग और खेल भावना के माहौल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। भानु एकादश एवं जमती पारा के खिलाड़ियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता ने उद्घाटन दिवस पर ही क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया।

मैदान में उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़, रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और चमचमाती ट्रॉफियों ने आयोजन को किसी बड़े खेल महोत्सव जैसा स्वरूप प्रदान किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल को अनुशासन, भाईचारे और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का माध्यम बताया।

अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उद्घाटन मुकाबला तमोर और शांतिनगर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें तमोर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए तमोर ने निर्धारित 8 ओवरों में 104 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से अनुज ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की आकर्षक पारी खेली और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शांतिनगर की टीम तमोर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 45 रनों पर सिमट गई। इस तरह तमोर ने शानदार जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में दमदार शुरुआत की।
आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम के लिए ₹25,000 तथा उपविजेता टीम के लिए ₹13,000 की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। वहीं प्रतियोगिता की एंट्री फीस ₹2500 रखी गई है।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में भानु एकादश एवं जमती पारा के खिलाड़ियों और ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति में अरसद अली (अर्श मेडिकल स्टोर्स), नंदू रजवाड़े, महबूब खान (नीलू मसाला,) अनिकेश, दीपेश, शिव पैकरा, राजेश पैकरा, बल्लू खान (बल्लू लाइट्स एंड फ्रूट), उमेश रजवाड़े, शैलेंद्र रजवाड़े, विकाश रजवाड़े, विकाश गुप्ता, शिव प्रसाद, सागर, सूर्या, अश्वनी रजवाड़े, टीकेश्वर रजवाड़े सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अब्दुल मजीद, अरविंद टोप्पो, विशाल गुप्ता (उप सरपंच प्रतिनिधि),यूसुफ मोमिन(पत्रकार) रिंकू गुप्ता, गुड्डू खान, शशिकांत गुप्ता (प्रांशु मेडिकल), याकूब खान मुकेश ताम्रकार (उमेश होटल), संजय मांझी (माँ भगवती स्क्रीन प्रिंटर्स), राजा हसन, मुकेश देवांगन (एस एम ब्यूटी पार्लर), आरिफ अंसारी (तसलीम किराना), संतोष कसेरा, एजाज अंसारी, मनोज गुप्ता, हेमंत रजवाड़े (हेमंत टेंट हाउस), रघुनाथ (3डी पेंटिंग आर्टिस्ट) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी मुकाबलों में भी इसी उत्साह और सहयोग की अपेक्षा जताई।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!