समाज कल्याण विभाग द्वारा चन्द्रभान सिंह को मिली मोटराइज्ड ट्रायसायकल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:- 

जनपद पंचायत सीतापुर निवासी 43 वर्षीय श्री चन्द्रभान सिंह आज बहुत खुश हैं, क्योंकि उन्हें मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें दिव्यांगता के कारण चलने- फिरने सहित सभी कामों में समस्या होती थी।  उन्होंने समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया और आज यहां जिला कलेक्टरेट परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसायकल प्रदान किया गया।

समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री वी के उके ने बताया कि ट्राइसिकल मिलने से श्री चन्द्रभान सिंह को आवागमन में सुविधा होने के साथ-साथ आजीविका एवं स्वरोजगार के अवसरों में भी मदद मिलेगी। इससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने एवं परिवार के बेहतर जीवन-यापन में सहयोग प्राप्त होगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!