प्रदेश की जूनियर बालक बास्केटबॉल टीम में सरगुजा के विक्की भगत का चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संघर्ष से नेशनल तकः फल बेचने वाले विक्की भगत का जूनियर नेशनल बास्केटबॉल में चयन

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
  

सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के लिए गर्व का विषय है कि जिले के होनहार एवं मेहनती खिलाड़ी विक्की भगत का चयन प्रदेश की जूनियर बालक बास्केटबॉल टीम में हुआ है। विक्की अब पुडुचेरी में आयोजित होने वाली 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 22 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित होगी।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि विक्की पिछले कई वर्षों से गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में नियमित अभ्यास कर रहा है। वह बेहद मेहनती और संघर्षशील खिलाड़ी है।

आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाले विक्की सुबह बास्केटबॉल अभ्यास करने के बाद अपने पिता के साथ ठेले पर फल बेचने में सहयोग करता है। इसके साथ ही वह अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए है और शाम को पुनः अभ्यास के लिए ग्राउंड पहुंचता है। उन्होंने कहा कि विक्की भगत की मेहनत, लगन और संघर्ष सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि पर अनिल सिंह मेजर, आदित्यायेश्वर शरण सिंह, गौरव सिंह, केपी सिंह, सौरभ सिंहा, निशांत सिंह, रजत सिंह सहित सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विक्की भगत को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!