सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ करें निराकरण- कलेक्टर श्री अजीत वसंत

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार 2026 के तहत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डों के क्लस्टर अनुसार अलग-अलग स्थलों पर जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में नागरिकों से मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं तथा यथासंभव समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज सामुदायिक भवन मुक्तिपारा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर का कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे आम नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

नगर निगम क्षेत्र में अब तक आयोजित शिविरों में कुल 570 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 455 मांग एवं 115 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। पूर्व में आयोजित शिविरों में 12 मांग एवं 5 शिकायतों का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया जा चुका है तथा शेष आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही संबंधित विभागों द्वारा की जा रही है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!