सरगुजा जिला के ग्राम बटवाही मुड़ापारा के करीब पलटी टाटा ए सी
खून से लथपथ घायलो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर 108 एम्बुलेंस की मदद से लाया गया
उक्त दुर्घटना में 108 एम्बुलेंस की दिखी तत्परता,3 एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर व अति संवेदनशील घायलों को अम्बिकापुर जिला चिकित्सालय किया गया रेफर….
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/संवाददाता:-
सरगुजा जिले के लुंड्रा-धौरपुर मार्ग पर बटवाही मुड़ापारा के पास दोपहर करीब 1 बजे टाटा एसी (छोटा हाथी) वाहन पलट गया। वाहन क्रमांक CG15 EC 2585 में सवार 12 ग्रामीण वैवाहिक कार्यक्रम के लिए बरोखी जा रहे थे। हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस और पुलिस पहुंची, घायलों को रघुनाथपुर PHC में भर्ती कराया गया। गंभीर मरीजों को अम्बिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
लापरवाही से अनियंत्रित हो गया वाहन
पुलिस के अनुसार, वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाई, जिससे नियंत्रण खो दिया। सभी यात्री ग्राम गंझाडांड के निवासी थे, जो लालमाटी-गंझाडांड से शंकरगढ़-सरपाली बरोखी विवाह समारोह में जा रहे थे।


घटनास्थल पर घायलों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक गौरी शंकर (पिता: भोला, उम्र: 60 वर्ष, निवासी: गंझाडांड) हैं। हरील (पिता: सुखना, उम्र: 35 वर्ष, निवासी: गंझाडांड) को सिर, होंठ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, उन्हें अम्बिकापुर रेफर किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही ऐसी दुर्घटनाएं…..
ग्रामीण इलाकों में पिकअप और छोटा हाथी जैसे ट्रांसपोर्ट वाहनों पर वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए क्षमता से अधिक सवारियां चढ़ना आम है। इससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से सख्ती की मांग की है।
-:घायलों की सूची:-
फुलकेन (पिता: रामचंद्र, उम्र: 50 वर्ष, जाति: उरांव, निवासी: गंझाडांड)रामचंद्र (पिता: रूपसाय, उम्र: 55 वर्ष, जाति: उरांव)बैगी (पिता: सरपंच, उम्र: 50 वर्ष, जाति: कोरवा, निवासी: गंझाडांड)दौलन (जाति: कोरवा, उम्र: 40 वर्ष)सरपंच (जाति: कोरवा, उम्र: 60 वर्ष)हरील (जाति: कोरवा, उम्र: 38 वर्ष)मनी (उम्र: 37 वर्ष)शनियारो रामभरोस (उम्र: 35 वर्ष, जाति: कोरवा)निरो (उम्र: 45 वर्ष, जाति: कोरवा)मनोज (उम्र: 29 वर्ष, जाति: उरांव)सोन्साय (उम्र: 45 वर्ष, जाति: कोरवा)सेतु (उम्र: 50 वर्ष, जाति: कोरवा)सभी घायल गंझाडांड के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
108 एम्बुलेंस की तत्परता: घायलों को तुरंत रघुनाथपुर PHC, गंभीर को अम्बिकापुर रेफर!
उक्त दुर्घटना में 108 एम्बुलेंस की दिखी तत्परता,3 एम्बुलेंस की मदद से त्वरित रूप से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर ले जाया गया व प्राथमिक उपचार किया गया,संवेदनशील घायलों को अम्बिकापुर जिला चिकित्सालय किया गया रेफर….
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
