एल पी जी गैस उपभोक्ताओं को अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर परिवर्तन कराने में 90 दिनों का करना पड़ेगा लंबा इंतजार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फर्जी डिलीवरी व कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पेट्रोलियम कंपनी द्वारा उठाया गया है यह कदम….

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार:-

एल पी जी गैस उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर चेंज कराने में अब 90 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ेगा । एल पी जी उपभोक्ताओं के लिए यह नया नियम लागू किया गया । उक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लिक्विड पैट्रोलियम गैस(घरेलू गैस) की कालाबाजारी पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से पेट्रोलियम कंपनी द्वारा यह कदम उठाया गया है ताकि घरेलू गैस की कालाबाजारी व फर्जीवाड़ा न हो सके । बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन एवं के वाई सी भी अनिवार्य कर दी गई है ।

उन उपभोक्ताओं के लिए जिन्हें त्वरित रूप से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर घरेलू गैस कनेक्शन में परिवर्तित कराना हो,यह नियम उनके लिए परेशानी का सबब ले कर आएगा । पूर्व में उपभोक्ता पोर्टल के माध्यम से या गैस एजेंसी में जाकर तुरंत ही नया मोबाइल नंबर अपडेट करवा लेते थे किंतु अब नंबर अपडेट करवाने में उपभोक्ताओं को 90 दिनों का इंतजार करना होगा ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!