घुनघुट्टा नदी में डूबने से चाचा/भतीजे की हुई मौत,परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एक अन्य नदी में डूबने से गंभीर,आई सी यू में जीवन की कर रहा है संघर्ष

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम मेंड्राकला घुनघुट्टा नदी में डूबने से एक ही परिवार के दो लोगों की हुई मौत…..उक्त घटना में परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़…वहीं दूसरी ओर चाचा व भतीजा को नदी में डूबता देखकर भतीजा का दोस्त बचाने नदी में कूदा, चाचा भतीजा की हुई मौत व दोस्त गंभीर रूप से आई सी यू में ज़िंदगी और मौत के बीच संघर्ष लड़ रहा है ।

AI द्वारा निर्मित प्रतीकात्मक चित्र….

उक्त घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व उत्तरप्रदेश में रहने वाले चाचा अमन कुमार भारती पिता अमला भारती अपने भतीजे उज्जवलदीप भारती पिता कृष्णा भारती उम्र 17 वर्ष निवासी अम्बिकापुर मायापुर आये हुवे थे ।

मंगलवार को चाचा अमन कुमार भारती के घूमने जाने की बात कहने पर भतीजा उज्जवलदीप भारती व मित्र समर्थ सोनी पिता विनय सोनी उम्र 17 वर्ष व उसके 09 साल के भतीजे के साथ घुनघुट्टा नदी घूमने गये थे ।

इस दौरान चाचा अमन कुमार भारती घुनघुट्टा नदी में नहाने के लिए छलांग लगा दी,चाचा अमन कुमार भारती अचानक ही नदी में डूबने लगा । जिसे देखकर भतीजा उज्जवलदीप भारती व समर्थ सोनी दोनों ही चाचा को बचाने नदी में छलांग लगा दी । अचानक ही तीनों नदी में डूबने लगे । जिसे देखकर नदी के किनारे खड़े 9 वर्षीय भतीजा रोने लगा व शोर मचाने लगा। जिसे देखकर आसपास के ग्रामीण बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे व तीनों को नदी से बाहर निकाला गया ।

मेडिकल कॉलेज जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर इलाज के लिए ले जाया गया । जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के पश्चात चाचा व भतीजे को मृत घोषित कर दिया गया । जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो मानो परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।

घुनघुट्टा नदी में 1 माह में नदी में डूबने से हुई मौत का यह दूसरा मामला है पहला मामला अम्बिकापुर का 15 दिन पूर्व का है जहां मामा और भांजी घुनघुट्टा नदी में घूमने गये हुवे थे । इस दरमियान अचानक ही भांजी नदी में नहाने में छलांग लगा दी व नदी में डूबते हुवे भांजी को बचाने के प्रयास में मामा भी गहरे पानी मे चला गया । जिससे मामा भांजी की नदी में डूबने से पूर्व में मौत हो चुकी थी ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!