34 ब्राम्हण बटुकों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ उपनयन संस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उपनयन संस्कार शिक्षा, अनुशासन, कर्तव्य और आध्यात्मिक जीवन की ओर अग्रसर करता है

सर्व ब्राम्हण समाज ग्रामीण द्वारा बाबा भीमसेन हनुमान मंदिर लमगांव में हुआ उक्त धार्मिक आयोजन

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/ रघुनाथपुर:-
सर्व ब्राह्मण समाज ग्रामीण सरगुजा के द्वारा बाबा भीमसेन मंदिर लमगांव में 34 ब्राह्मण बटुकों का भव्य यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति-भाव के साथ संपन्न किया गया। उक्त धार्मिक आयोजन सुबह 10 से प्रारंभ हुआ । इस दरमियान भंडारे का भी आयोजन आयोजक समिति द्वारा किया गया ।

यह पावन आयोजन पारंपरिक विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ बड़े ही धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन एवं हवन के साथ हुई, जिसमें विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक बना दिया।

इसके पश्चात सभी 34 बालकों को यज्ञोपवीत धारण कराकर उन्हें सनातन संस्कृति के महत्वपूर्ण संस्कार में दीक्षित किया गया। इस दौरान आचार्यों ने उपनयन संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संस्कार बालकों को शिक्षा, अनुशासन, कर्तव्य और आध्यात्मिक जीवन की ओर अग्रसर करता है।


इस अवसर पर प्रभुनाथ पांडे अध्यक्ष सर्व ब्राम्हण समाज ग्रामीण,उमा शंकर उपाध्याय उपाध्यक्ष सर्व ब्राम्हण समाज ग्रामीण, ललित मिश्रा सचिव,लक्ष्मी नारायण तिवारी मीडिया प्रभारी,राजेश पांडे,सुमित उपाध्याय, रमा शंकर उपाध्याय,समाज के वरिष्ठ जन, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने बालकों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के संस्कार आयोजन से समाज में धार्मिक परंपराओं का संरक्षण होता है तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम मिलता है। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!